Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने किया सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने किया सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून के अस्पतालों में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने प्रेमनगर अस्पताल के विस्तारीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर उप जिला अस्पताल पर इलाज के लिए हजारों की आबादी निर्भर है। साथ ही हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पर अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में घायल और गंभीर मरीज पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा न होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। ऐसे में कई बार समय पर सही उपचार न मिलने के कारण मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है।
उन्होंने मांग की कि अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन, व्यवस्थित रूप से ट्रॉमा सेंटर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और पैथोलॉजी जांच की नई मशीनें की व्यवस्था की जाए। अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था भी ठीक कराई जाए।

उन्होनें कहा राजकीय जिला अस्पताल के गांधी शताब्दी अस्पताल भवन की लिफ्ट भी खराब है उसे सही की जाए। कुछ दिन पहले रक्षा राज्य मंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी लिफ्ट में फंस गए थे। ऐसे में मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को आए दिन मुसीबत का सामना करना पड़ता है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए ओपीडी भवन में वाहन पार्किंग और मरीजों के लिए लिए लिफ्ट की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसे दुरुस्त कराया जाए और दून मेडिकल कॉलेज के पुराने और नए ओपीडी भवन को जोड़ने वाले पुल को शीघ्र तैयार कराया जाए जिससे मरीजों और स्टाफ को आने जाने में आसानी हो सके।

इसके अलावा उन्होंने दून अस्पताल में आउटसोर्सिंग से लगे कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की भी मांग की।
कहा कि दून अस्पताल में लगभग दो साल से एमआरआई मशीन खराब है, जिससे मरीजों को बहुत महंगे शुल्क पर निजी अस्पतालों से जांच करानी पड़ रही है। अस्पताल में नई एमआरआई मशीन अति शीघ्र लगाई जाए। जिससे मरीजों को सस्ते दामों पर जांच की सुविधा मिल सके।
वहीं, उन्होंने रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने की भी मांग की। कहा कि इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, अरूण शर्मा, पार्षद कोमल बोहरा, उर्मिला थापा, सविता सोनकर, रिता रानी, सचिन थापा, इलियास अंसारी, मुकिम अहमद, आनंद त्यागी, अनूप कपूर, नीरज नेगी, जगदीश धीमान, राजेन्द्र सिंह, रईस, अवतार सिंह, दिवाकर, ताहसीन, पूर्व जिला जज जयदेव सिंह, शफीक अहमद, महेन्द्र रावत आदी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिम तेंदुओं (स्नो लेपर्ड) की वास्तव में कितनी संख्या है…..
Next: सृजित पदों के बराबर भी आवेदन न आने की वजह से रोजगार मेले का आयोजन नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली
  • डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.