Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • चक्रवर्ती और रसेल की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नौ विकेट से जीता
  • खेल

चक्रवर्ती और रसेल की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नौ विकेट से जीता

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
rns featured image new

अबू धाबी।  मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (3/13) और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (3/9) की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 14 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नौ विकेट से हरा दिया।
बेंगलुरु की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन भी नहीं बना सकी और 19 ओवर में 92 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जवाब में केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (48) और वेंकटेश अय्यर (41) की पहले विकेट के लिए 82 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में ही नौ विकेट से मैच जीत लिया। शुभमन ने छह चौकों और एक छक्के के सहारे 34 गेंदों पर 48 और वेंकटेश ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों पर 41 रन बनाए।
इससे पहले कोलकाता ने घातक गेंदबाजी करते हुए बेंगलुुर के बल्लेबाजों के चारों खाने चित किया। केकेआर के गेंदबाजों का पहला शिकार खुद विराट बने, जिन्हें दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। इसके बाद देवदत्त पडिकल और श्रीकर भारत ने 31 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने पडिकल को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी और इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई।
यहां से चक्रवर्ती और रसेल ने मोर्चा संभाला और आरसीबी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। रसेल ने जहां तीन ओवर में नौ रन देकर तीन, जबकि चक्रवर्ती ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। फर्ग्यूसन ने हर्षल पटेल के रूप में दूसरा विकेट लिया। आरसीबी की तरफ से पडिकल ने सर्वाधिक 22, श्रीकर ने 16 और हर्षल ने 12 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।
कोलकाता ने इस जीत के साथ महत्चपूर्ण दो अंक हासिल किए। उसे बड़े अंतर के साथ जीतने का फायदा भी हुआ है। वह अब न केवल अंक तालिका में दो स्थानों की छलांग से पांचवें स्थान पर आ गया है, बल्कि उसका नेट रन रेट भी पॉजिटिव हो गया है। उसका नेट रन रेट अब +0.110 है जो तीसरे नंबर की बेंगलुरु और चौथे नंबर की मुंबई से बेहतर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीपीसी गोदाम में मिला रायबरेली के अंश का शव, कुकर्म के बाद दोस्तों ने की हत्या, एक गिरफ्तार
Next: उपायुक्त ने किया जूट उत्पाद निर्माण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.