Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • आरपीएफ अफसर बरत रहे लापरवाही
  • कोरोना
  • हरिद्वार

आरपीएफ अफसर बरत रहे लापरवाही

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
rns featured image new

हरिद्वार। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) कोरोना संक्रमण को लेकर कितना संजीदा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 13 जवान कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी थाने को पाबंद नहीं किया गया है। लगातार थाने में आवाजाही हो रही है। 14 अगस्त को हरिद्वार रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने के आठ जवानों में कोविड-19 कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद इन जवानों को कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया था। लेकिन आरपीएफ के अफसरों ने थाने को केवल सेनेटाइज कराने तक ही उचित समझा। इसके बाद फिर तीन आरपीएफ कर्मी 17 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 18 अगस्त को दो और कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। बावजूद इसके थाना सामान्य दिनों की तरह ही चल रहा है। विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह की कोई पाबंदी न करते हुए थाने में कर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है। बता दें कि हरिद्वार आरपीएफ में करीब 48 कर्मचारियों का स्टाफ है। जिसमें 13 कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि आठ जवानों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। आठ कर्मियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। बाकी अन्य आरपीएफ कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। पूरे स्टाफ की कोरोना की जांच कराई गई है। पॉजिटिव कर्मचारियों का कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी वह ड्यूटी पर तैनात हैं। पूरे एहतियात बरते जा रहे हैं। -मनोज कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पालघर मामले में सीबीआई जांच की मांग
Next: भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.