Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने किया कोतवाली का घेराव कर हाईवे जाम
  • हरिद्वार

छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने किया कोतवाली का घेराव कर हाईवे जाम

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
default featured image

रुडक़ी।  रुडक़ी के आसफनगर झाल से छात्र का शव बरामद होने के बाद परिजनों
में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गंगनहर कोतवाली
का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर किसी तरह परिजनों को
समझा-बुझाकर भेजा, लेकिन परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दोपहर के वक्त
परिजन अन्य लोगों के साथ ईदगाह चौक पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर
नारेबाजी कर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और
परिजनों को मनाने में जुट गई। बीती 15 सितंबर को इंदिरा विहार कॉलोनी
ईदगाह चौक सुनहरा रोड निवासी 16 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र बाइक लेकर
घर से निकला था। परिजनों को बताया था कि वह स्कूल जा रहा है जो काशीपुर
में है। लेकिन छात्र देर शाम तक भी घर नहीं लौटा था। चिंता होने पर
परिजनों ने पुत्र की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद तहरीर देकर अज्ञात के
खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से परिजन और पुलिस छात्र की
तलाश कर थी। इस बीच मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब परिजनों ने
पुत्र की हत्या का आरोप दोस्तों पर लगाया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई
और दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोस्तों ने पूछताछ में
बताया था कि संतुलन बिगडऩे से उनका दोस्त मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में
गिर कर डूब गया था। जिसके बाद वह सब घबराकर बिना किसी को कोई जानकारी दिए
वापस घर चले गए थे। रविवार को आसफनगर झाल से पुलिस ने छात्र का शव बरामद
किया। जानकारी परिजनों को लगी तो आसफनगर झाल पर काफी भीड़ एकत्र हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छात्र के शव को मोर्चरी भेज दिया। जिसके बाद
पोस्टमार्टम के बाद गुस्से से बौखलाए परिजन शव को लेकर गंगनहर कोतवाली
पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उस वक्त परिजनों को
किसी तरह समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था। लेकिन करीब तीन बजे के आसपास
परिजन फिर से आग बबूला हो गए और ईदगाह चौक पहुंच गए। परिजनों ने पुत्र के
दोस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस के खिलाफ जमकर
नारेबाजी कर हाईवे जाम कर दिया। इस बीच आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच
गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत
कराने का प्रयास शुरू कर दिया। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह
कोश्यारी ने बताया कि परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया
था। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साढ़े छह किलो गांजे सहित एक गिरफ्तार
Next: प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को करना होगा संचालित

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.