Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • आईपीएल फ्रेंचाइजियों में रिप्लेसमेंट के तौर पर कुछ और खिलाड़ी हुए शामिल
  • खेल

आईपीएल फ्रेंचाइजियों में रिप्लेसमेंट के तौर पर कुछ और खिलाड़ी हुए शामिल

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
default featured image

दुबई। आईपीएल फेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद ने शेष आईपीएल 2021 सत्र के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर कुछ और खिलाड़ी चुने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन द्वारशुइस को टीम में शामिल किया है। द्वारशुइस ने अब तक 82 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 100 विकेट लिए हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एम सिद्धार्थ के स्थान पर बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को चुना है। खेजरोलिया ने इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है।
गत विजेता मुंबई इंडियंस ने मोहसिन खान की जगह गुजरात के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रश कलारिया को टीम में शामिल किया है। उन्होंने अब तक 54 प्रथम श्रेणी, 46 लिस्ट ए और 31 टी-20 मैच खेले हैं और कुल 271 विकेट लिए हैं।
इस बीच पंजाब किंग्स ने भी प्रतिस्थापन सूची में एक और खिलाड़ी जोड़ा है। इंग्लैंड के डेविड मलान की गैर मौजूदगी के कारण दक्षिण अफ्रीकाई बल्लेबाज एडन मार्करम टीम में उनकी जगह लेंगे। इससे पहले पंजाब ने आदिल राशिद और नाथन एलिस को झाई रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ के प्रतिस्थापन खिलाडिय़ों के रूप में चुना था।
राजस्थान रॉयल्स ने वेस्ट इंडीज की ओशेन थॉमस और एविन लुईस की जोड़ी को टीम में शामिल किया है जो बेन स्टोक्स और जोस बटलर की जगह लेंगे। अब तक 17 टी-20 मुकाबले खेल चुके थॉमस इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज लुईस ने 45 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 158.03 के स्ट्राइक रेट से 1318 रन बनाए हैं। राजस्थान ने इससे पहले तबरेज शम्सी और ग्लेन फिलिप्स को टीम में शामिल किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 23 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
Next: दिल्ली के हनी बैसोया ने जीता जे एन्ड के ओपन

Related Post

default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.