Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना पर भारी पड़ रहे देश के 34 जिले
  • राष्ट्रीय

कोरोना पर भारी पड़ रहे देश के 34 जिले

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

पॉजिटिविटी रेट अभी भी 10 फीसदी से अधिक

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों गिरावट लगातार जारी है। कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां पर स्थिति अभी भी चिंतजनक बनी हुई है। देश में केस पॉजिटिविटी लगातार कम हो रही है। पिछले 11 सप्ताह से लगातार 3 फीसदी से कम बनी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में 34 जिले ऐसे हैं जहां पर 10 फीसदी से अधिक साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। जबकि 32 जिले ऐसे हैं जहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5-10 फीसदी के बीच है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें एक लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं। मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10 हजार से एक लाख के बीच हैं। उन्होंने कहा कि देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79 प्रतिशत केरल से थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 30,570 नए मामले सामने आए। इनमें से 68 प्रतिशत मामले केरल से सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब भी सबसे अधिक कोरोना मामले केरल में सामने आ रहे हैं।  देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79 प्रतिशत केरल से थे, यह एक लाख से ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाला एक मात्र राज्य है। जबकि पांच अन्य राज्यों मिजोरम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र में 10 हजार से अधिक सक्रिय मामले है।
राजेश भूषण ने कहा कि पिछले 11 हफ्ते से संक्रमण दर तीन फीसदी से कम बनी हुई है। 64 जिलों में 5 संक्रमण दर फीसदी से ऊपर है। ऐसे जिले चिंता का विषय बने हुए हैं और यहां वैक्सीनेशन, सर्विलांस, लोगों के बर्ताव पर सख्त नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि त्योहार करीब हैं, ऐसे में सरकार टीके की स्वीकार्यता, कोविड-19 अनुकूल आचरण, जिम्मेदार तरीके से यात्रा और जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने पर जोर दे रही है। वहीं आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि त्योहार निकट आ रहे हैं और किसी भी जगह जनसंख्या घनत्व में अचानक वृद्धि से वायरस के प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण बनता है। हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुशील कुमार शर्मा बने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां एसएमसी के अध्यक्ष
Next: राहत के बाद फिर 30 हजार पार कोरोना, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.