Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वन्य जीव संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वन्य जीव संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती, अल्मोड़ा में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा के लमगड़ा वन क्षेत्र के तत्वावधान में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्य जीव संरक्षण और मानव-वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता से पूर्व लमगड़ा वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र भट्ट ने छात्र-छात्राओं को वन्य जीव सप्ताह के महत्व और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती के प्रवक्ता शिवराज सिंह बिष्ट ने किया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकथाम’ रखा गया था, जिसकी अवधि एक घंटा निर्धारित की गई। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता शिवराज सिंह बिष्ट और डॉक्टर उपासना सती शामिल रहे। उनके निर्णय के आधार पर कक्षा 12 के संजय जोशी को प्रथम, मोहित कुंजवाल को द्वितीय, अंकित कुजवाल को तृतीय तथा कक्षा 11 की माही चौहान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ लमगड़ा रेंज के वन दरोगा हरीश सिंह नेगी और देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिलवाड़ा में दवा की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Next: यूकेएसएसएससी प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच को लेकर गठित एकल सदस्यीय आयोग ने देहरादून में किया जन संवाद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.