Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरएसएस के 100 साल पर प्रधानमंत्री मोदी जारी किया विशेष डाक टिकट और सिक्का
  • राष्ट्रीय

आरएसएस के 100 साल पर प्रधानमंत्री मोदी जारी किया विशेष डाक टिकट और सिक्का

RNS INDIA NEWS 01/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-01 at 21.24.39

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी किया है। नई दिल्ली में स्थित डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में मनाए गए आरएसएस के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने 1963 में राजपथ (अब कर्तव्यपथ) पर निकाली गई आरएसएस की परेड से जुड़ा एक डाक टिकट और आरएसएस स्मारक 100 रुपये मूल्य का सिक्का जारी किया है।
आज जो डाक टिकट जारी हुआ है, उसमें स्वयंसेवकों के सेवा कार्य और 1963 में गणतंत्र दिवस की परेड की पुरानी तस्वीरों को शामिल किया गया है। कहा जाता है कि परेड तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अनुरोध पर हुई थी, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नागरिकों की एकजुटता की प्रतीक थी। आरएसएस भी इस क्षण को गर्व से देखता है। सरकार ने स्मृति को  आरएसएस के 100 वर्ष पर विशेष स्मारक डाक टिकट में संजोया है।
कार्यक्रम में एक 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया गया है, जो आरएसएस के 100 वर्ष पर विशेष स्मारक है। इस सिक्के में आरएसएस कार्यकर्ताओं को भारत माता के समक्ष उनकी पारंपरिक मुद्रा में दिखाया गया है, जो आरएसएस के प्रत्येक आयोजन और समारोह का मानक है। यह स्मारक सिक्का शुद्ध चांदी का बना है। सिक्के के पिछले भाग पर भारत माता को प्रणाम करते 3 स्वयंसेवक और सामने के भाग में अशोक स्तंभ का सिंह हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी
Next: भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.