Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि बीडीसी की पहली बैठक में जमकर हंगामा
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि बीडीसी की पहली बैठक में जमकर हंगामा

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   अगस्त्यमुनि विकासखंड की बीडीसी बैठक भारी हंगामे और विरोध के बीच शुरू तो हुई, किंतु कुछ ही देर में बैठक स्थगित करनी पड़ी। 118 असंगठित ग्राम पंचायतों को आमंत्रित न किए जाने से आक्रोशित प्रधानों ने ब्लॉक सभागार के बाहर प्रदर्शन किया। बैठक में 41 संगठित पंचायतों के प्रतिनिधियों और सभी 40 क्षेत्र पंचायत की मौजूदगी में बैठक शुरू की गई। काफी विरोध और विवाद के बीच बैठक परिचय के साथ ही स्थगित करनी पड़ी। अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी बैठक शुरू हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों और अधिकारियों का परिचय हुआ। इस बीच सदन के मुख्य दरवाजे पर खड़े विरोध कर रहे सदस्य भारी नारेबाजी करते रहे। जिसके चलते ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी द्वारा बैठक को स्थगित किया गया। इस पर सुबह से बैठक के इंतजार में बैठे संगठित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य नाराज हो गए। उनका कहना था कि ब्लॉक प्रमुख ने राजनीति से प्रेरित होकर बैठक स्थगित की, जो स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की भावना से इस सदन में आते हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूरे प्रदेश में बीडीसी बैठकों की शुरुआत आज से की जा रही है, जिसमें फिलहाल केवल संगठित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर शीघ्र ही असंगठित ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कहा कि बुधवार की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के साथ परिचयात्मक चर्चा के बाद, जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को देखते हुए सदन को स्थगित किया गया है। इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख शांति चमोला, कनिष्ठ प्रमुख सविता भण्डारी, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, सम्पन्न नेगी, गम्भीर विष्ट, किरन देवी, बीडीओ सुरेश शाह व डीएफओ रजत सुमन आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यान विभाग ने लीलियम के उत्पादन से काश्तकारों की आय बढ़ाने की कवायद की शुरू
Next: राशिफल 09 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.