Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां देने वाले कानून के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट सहमत
  • राष्ट्रीय

उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां देने वाले कानून के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट सहमत

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीमकोर्ट सोमवार को दिल्ली सरकार की उस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया, जिसमें नए कानून को चुनौती दी गई है जो राष्ट्रीय राजधानी के उपराज्यपाल को कथित तौर पर अधिक शक्ति देता है। दिल्ली सरकार की ओर से पेश ए एम सिंघवी ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की। जिस पर चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा, ‘हम इसे सूचीबद्ध करेंगे।ज

सिंघवी ने कहा, ”यह कानून (राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम 2021) सुप्रीमकोर्ट की संविधान पीठ के फैसले का विरोधाभासी और संविधान के अनुच्छेद 239एए (जो दिल्ली के दर्जे से संबंधित है) उसके भी खिलाफ है।ज् उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्ति देने से शासन करना कठिन हो गया है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की याचिका को सूचीबद्ध किया जाए क्योंकि 19 अगस्त को शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री इसकी मंजूरी दे चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम या जीएनसीटीडी (संशोधन) अधिनियम 2021 लोकसभा से 22 मार्च को और राज्यसभा से 24 मार्च को पारित हुआ था और उसके बाद प्रभाव में आ गया था। इस संशोधन से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन अधिनियम, 1991 के चार प्रावधान बदले गए। याचिका में आरोप लगाया गया कि संशोधित कानून में निर्वाचित सरकार के बजाए उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीप ने लॉरी को मारी टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत
Next: बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भरा नामांकन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.