Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भरा नामांकन
  • राष्ट्रीय

बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भरा नामांकन

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

ममता बनर्जी से होगा मुकाबला

कोलकाता (आरएनएस)। बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने सोमवार को हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रियंका टिबड़ेवाल ने नामांकन के पहले पूजा की और प्रार्थना की. उसके बाद वह विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ अलीपुर स्थित सर्वे बिल्डिंग पहुंचे और वहां नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी और रूद्रनील घोष भी उपस्थित थे. इस सीट पर उनका मुकाबला राज्य की सीएम ममता बनर्जी और माकपा के उम्मीदवार श्रीजीव विश्वास से होगा.
बता दें कि ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं. माकपा उम्मीदवार श्रीजीब बिश्वास ने भी आज नामाकंन दाखिल किया. इनका मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख  ममता बनर्जी से होगा. बता दें कि कांग्रेस ने भवानीपुर से उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन अक्तूबर को होगी.
नामांकन दाखिल करने के पहले प्रियंका टिबरेवाल ने पूजा की और ढाक की आवाज के साथ उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई है. पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए यह न्याय की लड़ाई है. मैं भवानीपुर के लोगों से कहना चाहूंगी कि उन्हें एक बड़ा मौका मिला है, उन्हें आगे आकर इतिहास बनाना चाहिए. बता दें कि रविवार को प्रियंका टिबेरवाल ने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए राज्य में हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था. बीजेपी नेता शिशिर बजौरिया ने कहा कि बीजेपी केवल चुनाव नहीं लड़ रही हैं, बल्कि बीजेपी जीतने के लिए लड़ाई लड़ रही है. ममता बनर्जी नंदीग्राम से हराने के बावजूद जबरदस्ती सीएम बनी थी और नंदीग्राम की तरह ही वह हारेंगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां देने वाले कानून के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट सहमत
Next: भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते ने थामा बीजेपी का दामन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.