Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जीप ने लॉरी को मारी टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रीय

जीप ने लॉरी को मारी टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा

चिक्कबल्लापुर (आरएनएस)। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में रविवार को एक जीप और ट्रक की भयंकर भीड़ंत हो गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जीप और ट्रक की टक्कर आमने-सामने से हुई. पुलिस ने जानकारी दी कि यह एक्सीडेंट जीप ड्राइवर की लापरवाही और नियंत्रण खोने की वजह से हुआ है.

चिक्कबल्लापुर पुलिस ने कहा कि जीप में कथित तौर पर 15 लोग सवार थे. जीप श्रीनिवासपुरा तालुक के रायलपाडु से चिंतामणि तालुक की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, जीप में दो बच्चे भी सवार थे. सभी पीडि़त चिक्कबल्लापुर जिले के ग्रामीण इलाकों से थे. ट्रक से टक्कर की वजह से जीप हवा में उछल गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

एक स्थानीय ने बताया कि गांवों में बस सुविधाओं की कमी की वजह से जीप बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी करते हुए ले जाती है और आरटीओ कभी-कभार ही ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करता है. जद (एस) के विधायक एम कृष्णा रेड्डी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने इस घटना के लिए आरटीओ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘चश्मदीदों के मुताबिक जीप में 15 लोग सवार थे. कोई भी आरटीओ अधिकारी उपलब्ध नहीं था. मैंने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है. जीप को 15 यात्रियों को ले जाने की इजाजत आखिर किसने और क्यों दी थी.’

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में से कुछ की पहचान गोपालिया मुनिरुथम्मा (49), रमेश (49), कुसंद्रदा निकिल (22), सोनाशेट्टीहलिया नारायणस्वामी (55) और वेंकट लक्षम्मा (45) के रूप में हुई है. ड्राइवर रमेश सहित छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों की अस्पताल में मौत हो गई. जीप में सवार 15 यात्रियों में 9 पुरुष, 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल थे.

रिपोर्टों के अनुसार, व्हाइटबोर्ड नंबर प्लेट वाली जीप को अधिकारियों ने श्रीनिवासपुर तालुका में रोका था और इतनी ज्यादा संख्या में यात्रियों को न ले जाने की चेतावनी भी दी थी. गाड़ी जब्त होने के डर से ड्राइवर ने कुछ देर के लिए चिंतामणि मार्ग पर गाड़ी रोक दी थी. मौके पर निरीक्षण के लिए आए अधिकारियों ने लॉरी ड्राइवर की गलती पाई और उस पर लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेह के अल्ची में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Next: उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां देने वाले कानून के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट सहमत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.