Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधायक राजकुमार के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधायक राजकुमार के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
default featured image

भाजपा के पास चुनाव लड़ने लायक चेहरे नहीं बचे इसलिए अन्य दलों के विधायकों को धन का लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही: गोदियाल

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधायक राजकुमार के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करती है। राजकुमार की सदस्यता रद करते हुए नियमानुसार उन्हें अगला चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि विधायक राजकुमार ने जनादेश और पुरोला की जनता का अपमान किया है, जिसका सबक जनता आने वाले चुनाव में जरूर सिखाएगी। रविवार को कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का तोड़-फोड़ का पुराना इतिहास रहा है। इससे पहले भी भाजपा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा समेत अन्य राज्यों में विपक्ष के विधायकों को धन का लालच देकर अपनी पार्टी से जोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में हार नजर आ रही है। उसके पास चुनाव लडऩे लायक चेहरे नहीं बचे हैं। इसलिए वह कांग्रेस व अन्य दलों के विधायकों को धन का लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार की खाल पर बैठकर देते थे आशीर्वाद, पहुंच गए जेल
Next: उत्तराखंड में बनेंगे 13 हेलीपोर्ट, केंद्र सरकार देगी वित्तीय सहायता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.