Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मकान गिरने से पिता व दो बच्चों की मौत , माँ घायल
  • पिथौरागढ़

मकान गिरने से पिता व दो बच्चों की मौत , माँ घायल

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
09-

पिथौरागढ़। शुक्रवार तडक़े उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां चैसर गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ के विन विकासखंड के चैसर गांव में खुशाल नाथ का मकान गिर गया। इस घटना में घर में सो रहे खुशाल नाथ 28 वर्ष, पुत्र धनंजय 07 वर्ष और पुत्री निकिता 05 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। खुशाल नाथ की पत्नी निधि उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से गमगीन माहौल बना हुआ है। भारी मात्रा में छत का मलबा गिरने से तीनों की मौत हुई। महिला के पैरों में चोट आई है। कमरे में दीवार की ओर सोए होने से महिला बच गई। एसडीएम तुषार सैनी ने मौका मुआयना किया। खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को शिफ्ट कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार्य बालकृष्ण ने दिया पतंजलि योगपीठ समूह की कंपनी रुचि सोया के प्रबंध निदेशक पद से त्यागपत्र
Next: सतपाल महाराज ने किया सतपुली पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.