Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में मामा-भांजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में मामा-भांजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
08

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के घिस्सुपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले मामा-भांजा समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ लक्सर राजन सिंह ने शुक्रवार को पथरी थाने में पूरे मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक घिस्सुपुरा निवासी अमीर अहमद ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के बाहर आम के बाग में खड़ी की थी। रात को चोरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली थी। अमीर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई थीं। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। टीम ने लक्सर से बालावाली जाने वाले मार्ग से तीन आरोपितों को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गुलजार निवासी बसेड़ी खादर, जुल्फिकार निवासी घिस्सुपुरा और तनवीर निवासी बसेड़ी खादर लक्सर हरिद्वार बताया। आरोपितों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की बात कुबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नजीबाबाद के कबाड़ी अमन के गोदाम से ट्रॉली का लोहा और रिम बरामद कर लिए। पथरी थाने में पत्रकारों से बातचीत में सीओ लक्सर राजन सिंह ने बताया कि बसेड़ी निवासी जुल्फिकार घिस्सुपुरा निवासी गुलजार का मामा है। भांजे गुलजार ने ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की योजना मामा को बताई। जुल्फिकार साथी तनवीर को लेकर घिस्सुपुरा पहुंचा और चोरी को अंजाम दिया। पुलिस टीम में एसओ पथरी सुखपाल मान, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, गजेंद्र रावत, वीरेंद्र नेगी, कांस्टेबल संतोष, सुखविद्र, दौलत, मदनपाल, दिनेश, सौदीश कुमार शामिल रहे। एसओजी प्रभारी राजीव चौहान की टीम ने भी सहयोग किया।
शपथ पत्र पर बेची ट्रॉली
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने के बाद आरोपितों ने नजीबाबाद के कबाड़ी को बकायदा शपथ पत्र पर ट्रॉली के पुर्जे बेचे। उन्होंने शपथ पत्र में झूठ बोला कि ट्रॉली उनकी है। दरअसल कबाड़ी ने बिना शपथ माल खरीदने से मना कर दिया था। चूंकि कबाड़ी ने पुलिस को सबकुछ सच बताया और शपथ पत्र सहित माल भी बरामद करा दिया। इसलिए पुलिस ने शपथ पत्र को जांच का हिस्सा बनाया है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि तीनों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। गुलजार के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज चला आ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाजियाबाद में परचून की दुकान चला रहा था फरार कमेटी संचालक
Next: आचार्य बालकृष्ण ने दिया पतंजलि योगपीठ समूह की कंपनी रुचि सोया के प्रबंध निदेशक पद से त्यागपत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.