Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता का सड़ा गला शव मिला
  • दिल्ली

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता का सड़ा गला शव मिला

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बसई दारापुर इलाके से गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को खबर मिली कि एक फ्लैट के अंदर से काफी बदबू आ रही है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ( Delhi Police ) की एक टीम बसई दारापुर के एक मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची। फ्लैट का ताला तोड़ा तो सामने का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।
फ्लैट के अंदर से एक सड़ा-गला शव पड़ा मिला। ऐसा लग रहा था कि जैसे उस व्‍यक्ति की मौत 4 से 5 दिन पहले हुई हो गई है। पुलिस के शव की शिनाख्त की तो होश ही उड़ गए ये शव नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर ( Trilochan Singh Wazir ) का निकला। त्रिलोचन नेशनल कांफ्रेंस से एमएलसी रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने वजीर की मौत पर दुख जताया है।

ऐसे हुई शव की पहचान
दिल्‍ली पुलिस को शव के पास एक मोबाइल फोन मिला जिसकी जांच से पता चला कि ये मोबाइल फोन नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का है।
इसके बाद पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि 1 सितंबर को त्रिलोचन सिंह जम्मू से दिल्ली आए थे और 3 सितंबर को उन्हें कनाडा जाना था, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं पकड़ी और तभी से वह गायब थे। बता दें कि त्रिलोचन सिंह वजीर के परिवार वाले भी उनकी तलाश में जुटे थे। जैसे ही पुलिस को कन्फर्म हुआ कि यह शव नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का ही है, तो जल्‍द ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस यह भी नहीं बता रही है कि त्रिलोचन सिंह वजरी की हत्या की गई है या फिर किसी और वजह से उनकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। इसके साथ ही त्रिलोचन सिंह के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। मोबाइल के जरिए पुलिस मौत मामले से जुड़े किसी सुराग की तलाश में जुटी है। इसके अलावा इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हरप्रीत सिंह से किराए पर लिया था फ्लैट
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह वजीर ने दिल्ली के हरप्रीत सिंह से इस फ्लैट को किराए पर लिया था। अब पुलिस इन दोनों के बीच संबंधों को भी खंगालने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमजोर पड़ रही कांग्रेस को कन्हैया कुमार से काफी उम्मीद
Next: जल्द ही आ सकती है नाक से दी जाने वाली वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.