Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • कमजोर पड़ रही कांग्रेस को कन्हैया कुमार से काफी उम्मीद
  • दिल्ली

कमजोर पड़ रही कांग्रेस को कन्हैया कुमार से काफी उम्मीद

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। जेएनयू (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता कन्हैया कुमार (kanhaiya kumar) के कांग्रेस (congress) का दामन थामने की अटकलें तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार (bihar) में अपनी जमीन को रही कांग्रेस (congress) को कन्हैया (Kanhaiya Kumar) से काफी उम्मीद है। इसीलिए कांग्रेस चाहती है कि पार्टी में शामिल हो जाएं। यही नहीं कन्हैया कुमार ने हाल ही में दो बार राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (prashant kishor) संग राहुल गांधी (rahul gandhi) से मुलाकात भी की है। इसके बाद से इन खबरों को और हवा मिल गई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हाल ही में पांच राज्यों में चुनाव होना है। वहीं कांग्रेस (congress) के पुराने और युवा नेता पार्टी को अलविदा कह भाजपा (bjp) और अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कमजोर पड़ रही कांग्रेस को कन्हैया कुमार से काफी उम्मीद है। खबरें यह भी हैं कि कन्हैया (Kanhaiya Kumar) को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव (loksabha election 2024) की तैयारी की योजना बना रही है। बता दें कि कन्‍हैया के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद उनके जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने की अटकलें भी लगीं थीं।

बता दें कि फरवरी 2021 में सीपीआइ (CPI) की हैदराबाद में हुई एक बैठक में कन्‍हैया (Kanhaiya Kumar) के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर निंदा प्रस्‍ताव पारित किया गया था। इसके बाद उनके सीपीआइ (CPI) में असंतुष्‍ट होने की चर्चा तेज हो गई। इसके बाद में उन्‍होंने पार्टी मुख्‍यालय में अपना कार्यालय भी खाली कर दिया। दरअसल, कन्हैया (Kanhaiya Kumar) की बीते लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से हार के बाद से ही पार्टी में उनको लेकर सवाल उठ रहे थे।

गौरतलब है कि जेएनयू (JNU) छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का एक वीडियो वायरल होने के बाद वो सुर्खियों में आ गए थे। इन वीडियो में कन्हैया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कन्हैया अपने कुछ साथियों के साथ देश विरोधी नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि कन्हैया पर अभी तक आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर से 2 बच्चों का हुआ अपहरण, 6 लाख की मांगी गयी फिरौती, बच्चे सकुशल बरामद, 4 गिरफ्तार
Next: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता का सड़ा गला शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.