
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात खारास्रोत क्षेत्र के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की। औचक कार्रवाई से लोगों में हडक़ंप मच गया। इस दौरान पुलिस अधिनियम में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने हुड़दंगियों की पहचान सोनू पुत्र मदन सिंह, विवेक कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद, कुलदीप पुत्र दीवान सिंह, दीपक पुत्र कृष्ण कुमार सभी निवासी ग्राम मिनी खेड़ा, जिला हिसार, हरियाणा, राजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी गुमानीवाला, अमित नेगी पुत्र रमेश नेगी, अमित कुमार पुत्र नंदराम, सचिन पुत्र शूरवीर सिंह, शिशुपाल सिंह पुत्र अशोक निवासी मुनिकीरेती, मोहित पुत्र प्रेमी निवासी ऋषिकेश, गौरव पुत्र देवराम निवासी रानीपोखरी, राम सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी श्यामपुर, अरुण पुत्र धर्मपाल नेगी निवासी गुमानीवाला, विक्की पुत्र बहादुर निवासी घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में की है।

