Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 16 सितंबर तक किए जाएंगे आरटीई के तहत आवेदन
  • देहरादून

16 सितंबर तक किए जाएंगे आरटीई के तहत आवेदन

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

विकासनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गए नौनिहालों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम अवसर मुहैया कराया जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि आरटीई के तहत वंचित रह गए नौनिहालों के लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मुहैया कराया गया है। बीईओ वीपी सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमण के कारण कई अभिभावक आरटीई के तहत अपने नौनिहालों का आवेदन करने से वंचित रह गए थे। विभाग की ओर से दो बार पहले भी आवेदन करने का अवसर दिया जा चुका है। बावजूद इसके विकासनगर ब्लॉक में भी आधा दर्जन से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों में कई सीटें रिक्त हैं। इन विद्यालयों में अपवंचित वर्ग के नौनिहालों को प्रवेश दिलाने के लिए विभाग की ओर से अंतिम अवसर दिया गया है। इसके तहत 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। जबकि ब्लाक संसाधन केंद्र में 20 सितंबर तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 सितंबर को प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बीईओ ने बताया कि आवेदन करने वाले अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थाई निवास से संबंधित दस्तावेज जमा करना जरूरी है। बताया कि बीआरसी में आवेदन पत्र जमा करने के लिए काउंटर खोल दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव नियुक्त एसपी देवेंद्र पींचा ने संभाला चम्पावत में पदभार
Next: शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर 14 लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.