Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के कारण घटा सकल घरेलू उत्पाद, बेरोजगारी बढ़ी : मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड

कोरोना के कारण घटा सकल घरेलू उत्पाद, बेरोजगारी बढ़ी : मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कोरोना के कारण प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में कमी आई है और बेरोजगारी बढ़ी है। कोरोना के बाद ही तकरीबन 10 लाख उत्तराखंडवासी अन्य प्रदेशों से वापस आए हैं। उन्हें आजीविका देना सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे में कृषि क्षेत्र की प्रासंगिकता भी बढ़ गई है। कृषि के साथ-साथ उससे संबद्ध कुटीर और सूक्ष्म उद्योग को भी प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी में सुधार होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कोरोना के कारण झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी कमी आई है। ऐसी परिस्थितियों में कृषि क्षेत्र ही अर्थव्यवस्था को संबल देने का काम कर सकता है। प्रदेश की 60 फीसद से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। कृषि के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में समग्र विकास की भी आवश्यकता है, क्योंकि यहां अन्य आर्थिक गतिविधियां सीमित हैं। कोरोना के कारण प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन (पलायन) हुआ है, इस कारण आर्थिक उन्नयन को समेकित प्रयास की जरूरत है। शासन को यह सुधारात्मक कार्य करने का अवसर मिला है। सभी सुधार कार्यक्रम जन संवाद के जरिये कार्यान्वित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में युवाओं से संवाद की परंपरा कायम हुई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जाएगी। बेरोजगारों से वार्ता कर उनकी उन्नति के लिए नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। जो मध्यावधि ऋण दिए गए हैं, उनके तीन वर्ष का ब्याज सरकार ने खुद वहन करने का फैसला लिया है। इससे ऋण लेने वालों को राहत मिली है। समग्र विकास को कार्यान्वित करने के लिए जिला और शासन स्तर पर प्रयास जरूरी हैं। बेरोजगारों से वार्ता कर उनकी उन्नति के लिए नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। जो मध्यावधि ऋण दिए गए हैं, उनके तीन वर्ष का ब्याज सरकार ने खुद वहन करने का फैसला लिया है। इससे ऋण लेने वालों को राहत मिली है। समग्र विकास को कार्यान्वित करने के लिए जिला और शासन स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के परिणाम घोषित
Next: सीएम से की सरकार चलाने में विफल होने पर इस्तीफे की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.