Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम से की सरकार चलाने में विफल होने पर इस्तीफे की मांग
  • देहरादून

सीएम से की सरकार चलाने में विफल होने पर इस्तीफे की मांग

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैंट विधानसभा प्रभारी उत्तराखण्ड श्री रविंद्र सिंह आनंद ने सीएम से सरकार चलाने में विफल होने पर इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सिंह रावत डबल इंजन की सरकार भी नहीं चला पा रहे है। श्री आनंद ने कहा कि नेपाल सीमा से जुड़े, टनकपुर जौलजीबी मार्ग को लेकर ठेका आवंटन में हुई गड़बड़ी को लेकर ,सरकार अब पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक पूरन सिंह फतर्याल इस मामले में सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाली सरकार के ,इस मामले पर बैकफुट पर आने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बात करें तों इनके विधायकों पर बलात्कार के इल्जाम लगाए जा रहे है जिसमें सीएम को तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को इंसाफ दिलाना चाहिए था। उस मामले में भी सरकार बैकफुट पर है। इन सब के बाद यदि बात करें राजधानी की तो राजधानी में प्रशासन और निगम की व्यवस्थाक की पोल हाल ही में हुई बारिश खोल दी। राजधानी के इससे बड़े अस्पताल जो के कोविड केयर सेंटर भी है में पानी का भर जाना और समय पूर्व कोई व्यवस्था न होना यह दिखाता है कि सरकार मरीजों को लेकर कितनी लापरवाह है। सीएम साहब इस वक्त केवल कागजी घोषणाओं पर लगे है जबकि राजधानी में आम आदमी मूल सुविधाओं से ही त्रस्त है। जिस तरह से सभी मौहल्लों अस्पताल आदि में पानी भरने से इतना नुकसान हुआ और सीएम साहब ने झांक कर भी किसी की सुध नहीं ली इससे साफ है कि उन्हें जनता की कोई नहीं पड़ी। श्री आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि यदि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत यह डबल इंजन की सरकार जिसके बनने पर कई कई दावे किए गए थे भी नहीं चला पा रही है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के कारण घटा सकल घरेलू उत्पाद, बेरोजगारी बढ़ी : मुख्य सचिव
Next: कांग्रेस के पूर्व सरकारी प्रवक्ता व दर्जाधारी भाजपा में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.