Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम पंचायत मैचोड़ एवं पिल्खा में विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायत मैचोड़ एवं पिल्खा में विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
IMG-20200817-WA0007.jpg

अल्मोड़ा। (हरीश त्रिपाठी)। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत मैचोड़ एवं पिल्खा में व्यापक जनसंपर्क अभियान किया एवं चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी। ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रदीप मेहता द्वारा कई समस्याओं को बताया गया जिनमें से कुछ समस्याओं का समाधान विधायक निधि के माध्यम से एवं अन्य समस्याओं का समाधान विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर करवाया। कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु ग्रामीण जनता में मास्क वितरण का कार्यक्रम भी किया गया जिसके अंतर्गत लगभग 200 मास्क बांटे गए। गांव की पेयजल सिंचाई शिक्षा स्वास्थ्य आदि समस्याओं के समाधान हेतु दूरभाष से विभागीय अधिकारियों से वार्ता की एवं तत्काल प्रभाव से निदान करने हेतु आदेशित किया। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां समस्त ग्रामीणों को दी, खाद्यान्न विभाग द्वारा कोरोना काल के समय वितरित किए गए राशन की जानकारियां ली एवं ग्रामीणों द्वारा संतोष प्रकट किया गया कि समय-समय पर राशन पूर्ण रूप से मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रदीप मेहता, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेद सिंह ,बलवंत सिंह, सरपंच मोहन सिंह, दलीप सिंह, दीवान सिंह, बहादुर सिंह, गोविंद सिंह, कर्म सिंह, जीवन सिंह, पूरन सिंह, कर्नल राम सिंह नगरकोटी सहित महिलाएं बुजुर्ग एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करों की जमानत याचिका हुई खारिज
Next: विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो : कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.