Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुरानी पेयजल योजना के भारी भरकम बिलों से उपभोक्ताओं में आक्रोश
  • पौड़ी

पुरानी पेयजल योजना के भारी भरकम बिलों से उपभोक्ताओं में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना से जुड़े गांवों में पुरानी पेयजल योजना के भारी भरकम बिल थमाए जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गत पांच सालों से लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति हो रही है, लेकिन उन उपभोक्ताओं को बिल भेजे जा रहे हैं जिन्होंने पुरानी योजना से पानी के कनेक्शन लिए थे। उपभोक्ताओं ने तत्काल इस समस्या से निजात न दिलाए जाने पर जल संस्थान का घेराव करने की चेतावनी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता व भंडाली निवासी बदरी प्रसाद सेमवाल व बरसोली के नत्थीराम उनियाल का कहना है कि क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा उपभोक्ताओं को जो बिल थमाए जा रहे हैं उससे लोगों में गहरा आक्रोश है। कहा जिस योजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ही नहीं हो रही है उसके बिल थमाए जाना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारी भरकम बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। युवा जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष अजय सेमवाल ने कहा कि जल संस्थान उपभोक्ताओं का मानसिक उत्पीडऩ कर रहा है। यदि शीघ्र ही जल संस्थान ने इन बिलों को निरस्त नहीं किया तो मंच को क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर पुन: आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने अभी हाल ही में क्षेत्र में हुए आंदोलन के दौरान जल संस्थान से दिए गए आश्वासनों के अनुरूप कार्य करने की मांग भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे अधिकारियों, प्रशासन व कंपनी अधिकारियों की आंदोलनकारियों से वार्ता विफल
Next: टिहरी को भौगौलिक रूप से छिन्न-भिन्न किया गया : किशोर उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.