Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • शुभमन और सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए पृथ्वी और सूर्यकुमार
  • खेल

शुभमन और सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए पृथ्वी और सूर्यकुमार

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 27 जुलाई। मौजूदा श्रीलंका दौरे पर बल्ले के साथ अच्छे दिखे पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को आगामी चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेमेंट के तौर पर भारतीय टीम में चुना गया है। ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने पृथ्वी और सूर्यकुमार यादव के नाम पर मुहर लगाई है। ऐसे में पृथ्वी और सूर्यकुमार के श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में न खेलने की उम्मीद है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से सोमवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दाहिने हाथ की उंगली पर टीका लगा है, जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। उनकी रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगेगा और अभी वह गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं, इसलिए वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।

वहीं एमआरआई स्कैन में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बाएं पैर की पिंडली में नसों में खिंचाव की पुष्टि हुई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान उनकी यह चोट गंभीर हुई थी। इसके मद्देनजर शुभमन दौरे से बाहर हो गए हैं और भारत वापस आ गए हैं। इसके अलावा काउंटी इलेवन की तरफ से भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज आवेश खान के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए ले जाया गया था, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उनकी चोट के आगे के प्रबंधन के लिए एक विशेषज्ञ से सलाह ली गई है, इसलिए वह भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।

इस बीच अच्छी बात यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो नेगेटिव कोरोना टेस्टों के साथ कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उन्होंने बीसीसीआई की मेडिकल टीम से मंजूरी के बाद आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गेंदबाजी कोच बी अरुण, रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन ने भी लंदन में सेल्फ आइसोलेशन पूरा कर लिया है और वे अब डरहम में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव।
स्टैंड बाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नागवासवाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईटेंशन लाइन न हटाए जाने पर लोगों में गुस्सा
Next: टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीत कर भारत लौटीं मीराबाई चानू का भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.