Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हाईटेंशन लाइन न हटाए जाने पर लोगों में गुस्सा
  • पौड़ी

हाईटेंशन लाइन न हटाए जाने पर लोगों में गुस्सा

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
Logo featured

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट गंगानाली में वार्ड नंबर दो से 33 केवी हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक आहुत की गई। बैठक में लोगों ने शासन-प्रशासन व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत से हाईटेंशन हटाए जाने की गुहार लगाई। मौके पर लोगों ने लाइन हटाए जाने को लेकर बरती जा रही लेटलतीफी पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बार-बार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि श्रीकोट क्षेत्र की समस्त भूमि नाप भूमि है और वहां से तब तक लाइन शिफ्ट नहीं हो सकती जब तक प्रत्येक परिवार अनापत्ति न दे। कहा जबकि डांग में हाईटेंशन लाइन भूमिगत कर दी गई है। ऐसे में श्रीकोट के लिए अलग मानक तय किया जाना न्याय संगत नहीं है। कहा सभी क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन जंगलों से होकर गुजर रही है। केवल श्रीकोट क्षेत्र इसका अपवाद बना हुआ है। कहा अब ये बात भी सामने आ रही है कि श्रीकोट के ऊपरी भाग से ठंडी रोड प्रस्तावित है, बताया जा रहा है कि पहले रोड़ का काम पूरा होगा। फिर लाइन शिफ्ट किए जाने को लेकर सोचा जाएगा। कहा प्रभावित परिवार इसको लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कहा जानमाल का खतरा बना होने के बावजूद इसको नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में वन पंचायत अध्यक्ष श्रीकोट सुनीता गैरोला, बिंदु लता, लज्जू, शशि चौधरी, रेखा रावत, शशि चमोली, महेश गिरि, ज्योति चमोली, दुर्गा देवी, अनिता देवी, लक्ष्मी देवी, दीपक चमोली, चैत राम, परमेश्वरी राणा, ललिता भण्डारी, चन्द्रकला, आरती रावत, सरिता बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोरदार पंच जड़ मुक्केबाज लवलीना क्वार्टर फाइनल में, मेडल से बस एक जीत दूर
Next: शुभमन और सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए पृथ्वी और सूर्यकुमार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.