Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित
  • टिहरी

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध के शहीदों को सम्मान देने के लिए युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली व कार्यक्रम की अध्यक्ष डीएम इवा श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की याद में युद्ध स्मारक प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम कोविड गाइड लाइन के चलते सादगी से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि सैनिकों की बलिदान के चलते जिस आजादी का आनंद हम ले रहे हैं, इसके लिए बलिदानियों के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। विशिष्ठ अतिथि सीमा कृषाली ने कहा कि शहादत देने वाले सैनिकों के बलिदान सर्वोपरि है। जिसका ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता है। इसलिए सदैव उनका बलिदान याद किया जाएगा। 15 लाख की लागत से बने युद्ध स्मारक का लोकार्पण रिबन काटकर विधायक डॉ. धन सिंह नेगी व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली ने किया। इसके उपरांत विधायक समेत जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने स्मारक प्रांगण में पौध रोपण किया। इसके उपरांत शहीद सैनिकों की वीरनारियों, पूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ नमामि बंसल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल जीएस चन्द, जिला सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, ईओ राजेन्द्र सजवाण, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्डिनेंस फैक्ट्री में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक पर मुकदमा, पत्नी की आत्महत्या का है मामला
Next: करबला माल मोटरमार्ग का हुआ उद्घाटन, माल ग्रामवासियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार किया व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.