Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • धोने के बाद भी सिर में होती है खुजली? जानिए इसके कारण
  • रहन-सहन

धोने के बाद भी सिर में होती है खुजली? जानिए इसके कारण

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

आमतौर पर सिर की खुजली का मुख्य कारण डैंड्रफ यानि रूसी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसके पीछे अन्य कारण भी होते हैं। अगर शैंपू करने के बाद भी आपके सिर में खुजली होती रहती है तो आपके लिए इसके पीछे का कारण जानना जरूरी है ताकि उसके मुताबिक इसका उपचार किया जा सके। आइए आज आपको ऐसे मुख्य कारणों के बारे में बताते हैं जो सिर में लगातार खुजली उत्पन्न कर सकते हैं।

एलर्जिक रिएक्शन
लगातार सिर में खुजली उत्पन्न का सबसे मुख्य कारण एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है जो हेयर डाई, ऑयल प्रोडक्ट्स या फिर गलत शैंपू का इस्तेमाल करने आदि से हो सकता है। इसलिए किसी भी तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह स्कैल्प को स्वस्थ रखने योग्य है या नहीं। वहीं अपने सिर में ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स लगाएं जो केमिकल फ्री हों यानि प्राकृतिक सामग्रियों से बनाए गए हों।

गंदगी और पसीना
पसीना सिर्फ शरीर से ही नहीं बल्कि बालों से भी निकलता है। यह धूल-मिट्टी को काफी जल्दी आकर्षित करता है और इसके कारण गंदा हुआ सिर खुजली की समस्या को न्यौता देता है। इसलिए समय-समय पर अपने बालों को धोना बहुत जरूरी है। इसके अलावा सिर में पसीना न आए, इसके लिए कुछ तरीके भी आजमाएं। उदाहरण के लिए, अधिक तेज धूप में जाने से बचें और ह्यूमिडिटी वाले स्थान पर अपने बालों को टाइट बांधकर न रखें।

ड्राई स्कैल्प
शैंपू का अधिक इस्तेमाल या फिर ठंडी जगह पर ज्यादा देर तक रहने के कारण ड्राई स्कैल्प की समस्या हो सकती है जो सिर में खुजली उत्पन्न करती है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो ठंडी जगहों पर अपने सिर को ढककर रखें। इसके अलावा सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें क्योंकि यह आपके स्कैल्प से नेचुरल ऑयल को खत्म नहीं होने देगा। इसी के साथ हफ्ते में सिर्फ दो ही बार अपने सिर को धोएं।

स्टाइलिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल
बेशक स्टाइलिंग टूल्स की मदद से बालों को खूबसूरत बनाया जा सकता है, लेकिन इनका अधिक इस्तेमाल सिर की खुजली का कारण बन सकता है। दरअसल, स्टाइलिंग टूल्स का सिर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से खुजली होने लगती है। उदाहरण के लिए, बालों में एक्सटेंशन को टाइट लगाना स्कैल्प में तनाव पैदा करता है जिसकी वजह से खुजली की समस्या होने लगती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 11 केस
Next: धनौरी के बावन दर्रे से मिला बालक का शव

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.