Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बिजली खरीद में पारदर्शिता बरतने को एक्सपर्ट की सेल गठित: डा. हरक सिंह
  • टिहरी

बिजली खरीद में पारदर्शिता बरतने को एक्सपर्ट की सेल गठित: डा. हरक सिंह

RNS INDIA NEWS 17/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। प्रदेश के वन व ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि बिजली खरीद में पादर्शिता बरतने के लिए ऊर्जा भवन में एक सेल का गठन किया गया है। जिससे बिजली खरीद में सस्ते दामों में बिजली खरीदने का काम किया जायेगा। इससे कई सौ करोड़ का फायदा प्रदेश को होगा। कहा कि फोरेस्ट गार्ड की भर्ती जनपद स्तर करने की तैयारी की जा रही है। पत्रकारों से बातचीत में डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि बिजली चोरी से होने वाले नुकसान से कई बड़ा नुकसान उस वक्त होता है। जब बिजली को सस्ते दामों पर नहीं खरीद पाते हैं। इसके लिए सेल का गठन कर एक्सपर्ट तैनात किये गये हैं। ताकि एक्सपर्ट बिजली की डिमांड होने पर सस्ती बिजली खरीद कर करोड़ों का फायदा पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने बिजली कर्मियों की समस्याओं का हल बातचीत से करने की बात कही, अपील करते हुये कहा कि आंदोलन का रास्ता अंतिम स्तर पर ही कर्मचारी अपनायें। कहा कि वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड पदों की भर्ती जनपद स्तर पर करने की तैयारी की जा रही है। फोरेस्ट गार्ड के पदों पर उम्र में छूट भी दी है। वन दरोगा के 350 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। वन विभाग में वन कर्मियों की कमी हो पूरा करने का काम किया जा रहा है। वन अधिकारियों के पदों पर प्रमोशन कर प्रभारी तैनात कर दिये गये हैं। निचले स्तर पर भी तेजी से कर्मचारियों की भर्ती करने का काम किया जा रहा है। भू-कानून को लेकर पुछे गये सवाल के जबाब में वन मंत्री डा रावत ने कहा कि सुसंगत भू-कानून होना चाहिए। स्व. तिवारी सरकार में चकबंदी व इस कानून को लेकर पहल की थी, लेकिन आगे बात नहीं बढ़ पाई। कहा कि खेती व बागवानी के लिए जमीन बची रहे। इसके लिए ऐसा भू-कानून होना चाहिए। जिसमें जनहित के मामलों में लचीलापन हो और प्रदेशवासियों पर कुठाराघात करने वाले मामलों में सख्ताई भी हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों ने की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग
Next: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, चालक और क्लीनर घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.