Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नये भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर छात्रों का धरना
  • बागेश्वर

नये भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर छात्रों का धरना

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
06 (7)

बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय कांडा के नये भवन का दो साल बाद भी उद्घाटन नहीं हो सका है। छात्र-छात्राएं पुराने और जर्जर भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई बार कॉलेज प्रशासन से मांग करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है। इससे आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को कॉलेज प्रांगण में धरना दिया। प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन देकर कॉलेज को जल्द नये भवन में शिफ्ट करने की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष संतोषी के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रांगण में धरने पर बैठ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्होंने धरना दिया और दो साल से बनकर तैयार हुए भवन में कक्षाएं चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुराना भवन लगातार जर्जर होता जा रहा है। जिसके कारण वहां पढऩे वाले छात्रों के साथ प्राध्यापकों और कर्मचारियों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। कहा कि भवन में जगह की भी कमी है। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन नये भवन का उपयोग नहीं कर रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष वंदना, सह सचिव नीलम आर्या, कला संकाय किरन कांडपाल आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने बताई सरकार की गाइडलाइन
महाविद्यालय में छात्रों का धरना करने की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सरकार की गाइड लाइन बताई। मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने धरना समाप्त किया और प्राचार्य को ज्ञापन देकर नये भवन में कॉलेज को शिफ्ट करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस शासन में मंजूर योजनाएं भाजपा सरकार ने लटकाई : रावत
Next: आपदा प्रभावितों को जल्द मुआवजा दे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.