Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
  • हरिद्वार

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

रुडकी। लालचंदवाला गांव की 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आबादी से कुछ दूर खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। खानपुर थाने की गोवर्धनपुर चौकी के गांव निवासी संजीव की शादी करीब दस साल पहले लक्सर के भिक्कमपुर गांव में हुई थी। पत्नी नीता से उसके दो बच्चे भी हैं। बीती रात संजीव परिवार के साथ घर पर सोए थे। सुबह जागने पर पत्नी नीता घर में मौजूद नहीं मिली। उन्हें लगा कि शायद खेत में शौच आदि के लिए गई होगी। काफी देर तक वापस न आने पर उन्होंने पत्नी की तलाश शुरू की। इस दौरान नीता का शव आबादी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में खड़े पेड़ से लटका हुआ मिला। शव नीता की ही चुन्नी के सहारे लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर चौकी से एसआई आशीष शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विभाग की फोरेसिंक टीम भी घटनास्थल से सुराग तलाश रही है। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में नीता के घर में कुछ दिनों से पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है। लिहाजा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाराती की पीटकर हत्या करने में पांच आरोपी गिरफ्तार
Next: कैबिनेट मंत्री से की प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.