Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाराती की पीटकर हत्या करने में पांच आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बाराती की पीटकर हत्या करने में पांच आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

रुडकी। कलियर क्षेत्र से लक्सर के अकौढा खुर्द बारात में आए तीस वर्षीय युवक की लाठियों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने छह में से पांच आरोपियों को बीती रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मेडिकल कराने के बाद पांचों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मौहम्मदपुर पांडा (कलियर) के युवक की बीती 7 जुलाई को लक्सर के अकौढा खुर्द में बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद गाने की फरमाइश को लेकर गांव के युवकों का बारातियों से विवाद हुआ। इसके बाद युवकों ने बारातियों पर हमला कर दिया था। इसमें दूल्हे का चाचा बसंत (30) पुत्र नैन सिंह की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य चोटिल हए थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई सुनील ने अकौढा खुर्द के छह युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बीती रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाल के साथ एसएसआई मनोज सिरोला और एसआई मनोज नौटियाल की टीम ने इनमें से रजनीश पुत्र ओम सिंह, अमन पुत्र जसवीर, कार्तिक पुत्र राजबीर, अंकुर उर्फ मि_ू पुत्र बिजेंद्र व रोहित उर्फ खली पुत्र राजेश को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि छठा आरोपी अक्षय पुत्र पप्पू फरार है। शुक्रवार सुबह मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विवेचना कर रहे कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि विवेचना में नामजद आरोपियों के अलावा भी कुछ युवकों की संलिप्तता पता चली है। उनको भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना अनुमति शादी समारोह करने पर केस
Next: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.