Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि गैंग के चार गुर्गों पर पुलिस ने गुंडा ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी काफी समय से अवैध वसूली, फिरौती और हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं। जनपद में वाल्मीकि गैंग पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। करीब तीस से अधिक गुर्गे प्रवीण वाल्मीकि गैंग में शामिल बताए जाते हैं। फिलहाल प्रवीण वाल्मीकि चमोली की पुरसाड़ी जेल में बंद है। रुडक़ी में हत्या, फिरौती समेत जानलेवा हमलों के मामलों में कई मुकदमे प्रवीण वाल्मीकि पर चल रहे हैं। गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि गैंग की कमर तोडऩे के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर के अन्य गुर्गे भी पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि हिमांशु त्यागी, लाखन, अंकित और राजा निवासी नई बस्ती रामनगर के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। चारों आरोपी गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि गैंग के गुर्गे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के तहत यूपी के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी पर मामला दर्ज
Next: दन्या पुलिस ने ईनामी वांटेड को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.