Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बारिश के चलते 14 सडक़ों पर बाधित हुआ यातायात
  • बागेश्वर

बारिश के चलते 14 सडक़ों पर बाधित हुआ यातायात

RNS INDIA NEWS 10/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। मानसूनी बारिश का कहर जिले की सडक़ों पर टूटा है। एक दर्जन से अधिक सडक़ें भूस्खलन, मलबा और पेड़ गिरने के चलते बंद हो गई हैं। कपकोट, कांडा और दुग नाकुरी तहसील में कई सडक़ों के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई दिनों से बंद सडक़ों के नहीं खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जान जोखिम में डालकर पैदल यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक जिले में लगातार बारिश होती रही। जिसके चलते छोटे गधेरे और नाले उफान पर आ गए। जंगलों से निकलने वाला पानी रोडों पर बहने लगा। जिससे कई सडक़ों पर भूस्खलन और मलबा भर गया। कपकोट मोटर मार्ग पर भी गोलना और दणों के पास मलबे और गधेरे से मुख्य सडक़ पर यातायात बाधित हुआ। कांडा धार के पास मुख्य रोड पर विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे रोड पर दोनों तरफ से गाडिय़ों की कतार लग गई। वहीं बागेश्वर-दोफाड़-धरमघर रोड पर किमी किमी 11 और 62 पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया। इसके अलावा कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग, कोटमन्या-महरूढ़ी, शामा-नौकोड़ी और धैना मोटर मार्ग भी बारिश के चलते बंद है। इधर कई दिनों से बंद कपकोट-शामा-तेजम, शामा-लीती-गोगिना, कमेड़ीदेवी-भैसुड़ी, हरसीला-पुडक़ूनी, नामतीचेटाबगड़, खड़लेख-भनार, रिखाड़ी-वाछम, धरमघर-माजखेत, तोली और बघर मोटर मार्ग को भी अब तक खोला नहीं जा सका है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार होती बारिश और बंद सडक़ों ने बिचला दानपुर के क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ा दी है। लोग जरूरी काम के लिए बाजार या तहसील मुख्यालय आने के लिए मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन के लाले
Next: सरयू में बहे युवक को जल पुलिस ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.