Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी के सामान सहित कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी के सामान सहित कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सप्ताह पूर्व बंद घर में हुई चोरी के मामले का थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो शातिर कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने घर में घुसकर चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शांति देवी पत्नी रमेश दत्त घिल्डियाल, निवासी विवेक विहार राजारोड सेलाकुई 16 जून को अपनी बेटी के जन्मदिन पर देहरादून गयी थी। 17 जून को पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे पड़े हैं। सूचना पर शांति देवी अपने बेटे संदीप घिल्डियाल के साथ वापस घर लौटी तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। घर में आलमारी की तिजोरी से गले की चेन, टॉप्स, सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के और 10 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। 18 जून को संदीप घिल्डियाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने एसओजी के साथ चार टीमें गठित कर घटना के दिन से आने जाने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस का सहारा लिया। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को हरियाणा नंबर की एक कार मिली। जांच में कार का प्रयोग करने वालों में अशोक कुशवाह पुत्र रामबाबू कुशवाह, निवासी प्रशांत एन्क्लेव बापरौला विहार थाना रनौलानई दिल्ली और जितेंद्र पुत्र कामता प्रसाद निवासी बरखेडा थाना करावली जिला एटा मैनपुर यूपी हाल निवासी दीप विहार, लालकुआं गाजियाबाद यूपी का नाम सामने आया। 26 जून को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान राजारोड सेलाकुई में हरियाणा नंबर की कार को पकड़ अशोक और जितेंद्र को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई नगदी में से सात हजार दो सौ रुपये और जेवरात आदि बायांखाला में एक खंडर से बरामद किये। मामले का खुलासा करते हुए सीओ प्रेमनगर दीपक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसओ विनोद सिंह राणा, एसओजी ओमकांत, एसआई प्रवेश रावत, कांस्टेबल संजय, धीरज, ब्रजपाल, मनोज, दीपक चौहान, एसओजी के सिपाही नवनीत नेगी, सोनी कुमार, मनोज, जितेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Next: हरिद्वार मार्ग पर नहीं लगेगी छोटी सब्जी मंडी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.