Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार मार्ग पर नहीं लगेगी छोटी सब्जी मंडी
  • देहरादून

हरिद्वार मार्ग पर नहीं लगेगी छोटी सब्जी मंडी

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

मंडी को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश

ऋषिकेश। नगर निगम परिसर के सामने हरिद्वार हाईवे पर अब छोटी सब्जी मंडी नहीं लगेगी। शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं ने सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठक कर मंडी को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं ने अधिकारियों और फल एवं सब्जी फुटकर विक्रेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में तमाम व्यवस्थाओं को बनाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। हाईवे पर सब्जी मंडी सजने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थीं। सब्जी खरीदने के दौरान लोग यहां जरूरी सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। इस कारण प्रशासन ने सब्जी मंडी को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि नगर निगम के बाहर सब्जी मंडी में जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन पहले ही चिंता में था, दूसरी तरफ हाईवे पर सब्जी मंडी से लगने से जाम की समस्या और दुघर्टनाओं का भी खतरा था। इसी वजह से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं कि जल्द से जल्द उचित स्थान तलाशकर सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान निर्धारित करें। बैठक में नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, तहसीलदार अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, पटवारी सतीश जोशी, सिंचाई विभाग से दीपक गुरुरानी, एसएसआई मनमोहन नेगी, वरुण शर्मा, राजीव शर्मा, रामकृपाल गौतम, राजू गुप्ता, चुन्नू लाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के सामान सहित कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार
Next: वैक्सीन खत्म होने से 18 प्लस को नहीं लगा टीका

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.