Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट के सुदूरवर्ती गांवों में 3 अस्थायी पुलिस चौकी खुली
  • बागेश्वर

कपकोट के सुदूरवर्ती गांवों में 3 अस्थायी पुलिस चौकी खुली

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

किसी भी तरह की आपदा की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दे सकते हैं

बागेश्वर। जनपद में मानसून एवं आपदा से राहत व बचाव, तत्काल सूचना देने के लिए पुलिस ने तहसील कपकोट के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तीन अस्थायी चौकियां खोल दी हैं। जिनके माध्यम से क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय को मिल सकेगी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं की सुदूरवर्ती क्षेत्रों से समय पर सूचना नहीं मिल पाती है। जिसके कारण राहत और बचाव कार्य समय पर नहीं होते हैं। हालांकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में संचार सुविधा का नहीं होना भी इसका प्रमुख कारण था। कपकोट के कर्मी, खलीधार, खरकिया में अब तीन अस्थायी बाढ़ राहत पुलिस चौकिंया खोल दी गई हैं। जिसमें 135 प्रशिक्षित पुलिस कर्मी, पुलिस बल और एसडीआरएफ की यूनिट तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ जवानों के साथ-साथ 996 स्थानीय आपदा प्रशिक्षित लोगों की टीम सहयोग के लिए तैनात की गई है। उन्होंने वर्षाकाल में नदी, नालों को पार नहीं करें, गाड़ी चलाते समय नाले में वाहन को जबर्दस्ती ना डाले, रात्रि के समय यात्रा नहीं करने को कहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की आपदा की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दे सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्टिकल 370 हटाने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार बुलाई सर्वदलीय बैठक
Next: कार दुर्घटनाग्रस्त: चार युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.