Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोविड-19 से बचाव को जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश
  • नैनीताल

कोविड-19 से बचाव को जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से कोविड-19 से बचाव के लिये जारी दिशा निर्देशों का हाईकोर्ट परिसर में कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि हाईकोर्ट परिसर में अक्सर कुछ स्टाफ, अधिवक्ताओं और अन्य द्वारा मास्क न पहनने, सार्वजनिक स्थानों में थूकने व सेनेटाइजर का उपयोग न करने की शिकायतें मिल रही हैं, जो दंडनीय है। उन्होंने ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिये रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मैनेजमेंट अधिकारी व एल आई यू प्रभारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे लोंगों पर नजर रखकर अपनी रिपोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को देंगे ।
उन्होंने रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और अधिकारियों को छोड़ अन्य कर्मचारियों को रोटेशन के मुताबिक ड्यूटी पर बुलाने को कहा। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को कम से कम बुलाने को कहा है। इसके अलावा हाईकोर्ट परिसर में आने के बाद कर्मचारी ड्यूटी अवधि में हाईकोर्ट से बाहर नहीं जाएगा और न ही कर्मचारी एक दूसरे अनुभाग में जाएंगे। कार्यालय कक्ष रोज सेनेटाइज होंगे और कार्यालय के बाहर सेनेटाइजर रखा होना आवश्यक होगा। हाईकोर्ट के गेट नम्बर 2 से केवल हाईकोर्ट स्टाफ, सरकारी अधिवक्ता व मुकदमे की पैरवी के लिये आये अधिवक्ता ही प्रवेश कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा स्वतन्त्रता दिवस
Next: अव्यवहारिक नियमों से पर्यटन चौपट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.