Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्षेत्रीय संघर्षशील शक्तियों को एकजुट कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करें
  • अल्मोड़ा

क्षेत्रीय संघर्षशील शक्तियों को एकजुट कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करें

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने नगर के एक होटल में आयोजित दो दिवसीय संवाद शिविर में राज्य की बदहाल स्थिति पर गंभीर मंथन किया। शिविर में शामिल आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने सत्ता में बैठी ताकतों को जनता की दुर्दशा का जिम्मेदार ठहराते हुए क्षेत्रीय संघर्षशील शक्तियों को एकजुट कर सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करने का संकल्प लिया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि लंबे संघर्ष और बलिदानों से बने राज्य को राष्ट्रीय पार्टियों ने लूट और अराजकता का केंद्र बना दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के बाजारीकरण के साथ खेती की दुर्दशा को कांग्रेस और भाजपा की नीतियों का परिणाम बताया। पत्रकार और आंदोलनकारी चारु तिवारी ने कहा कि पूंजीपतियों और माफियाओं के हित साधने वाली राष्ट्रीय पार्टियों ने राज्य के संसाधनों की खुली लूट की है। उन्होंने राजनीति के चरित्र को बदलने की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वरी दत्त जोशी, डॉ. पुष्कर बिष्ट, शिक्षाविद् चंद्रशेखर बनकोटी, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महासचिव नारायण राम, हेमलता तिवारी, तुहिनांशु तिवारी, नवीन पांगती, पान सिंह नेगी, चंद्रमणि भट्ट और वरुण चंदोला समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। संचालन नरेश नौड़ियाल ने किया। शिविर में पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने तथा परिवर्तनकारी शक्तियों को जोड़ने के लिए जन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 2 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया। इस संवाद शिविर में अल्मोड़ा सहित कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में चार नए वेंडिंग जोन चिन्हित
Next: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के घर पर पथराव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.