Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत
  • नैनीताल

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
rns featured image new


हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवारों को बचाया नहीं जा सका। मृतक एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय सोबन सिंह, पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम बडौन (खनस्यूं, नैनीताल) और 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह बिष्ट, पुत्र उदय सिंह बिष्ट, निवासी तलाड़ वाड़ी (अल्मोड़ा), मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक से हल्द्वानी लौट रहे थे। दोनों रानीबाग में सोबन के गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर आवास-विकास स्थित किराये के कमरे पर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक काठगोदाम स्थित कॉलटैक्स के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने को मुख्य वजह माना जा रहा है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान की नापाक हरकत, आठ जगहों पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई
Next: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने की राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.