Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कांग्रेसियों ने दिया पेट्रोल पंप पर धरना धरना
  • बागेश्वर

कांग्रेसियों ने दिया पेट्रोल पंप पर धरना धरना

RNS INDIA NEWS 11/06/2021
rns featured image new

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार को जमकर घेरा

बागेश्वर। बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया। उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार को जमकर घेरा। साथ ही इनके दाम घटाने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढऩे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डंबल इंजन की सरकार पर महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम होने के आरोप लगाए गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसी माल रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ धरना दिया। इसबीच जाम की स्थिति भी बनी और पुलिस ने जाम खोलने में पसीना बहाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों का नियंत्रित करने में नाकाम हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थो के आए दिन दाम बढ़ रहे हैं। जिसका असर अन्य वस्तुओं पर भी पडऩे लगा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कहा कि कोविड-19 के कारण लोग पहले से परेशान हैं। गरीब परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी पैदा होने लगा है। उन्होंने ईंधन के दाम कम करने की मांग की। इस दौरान धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, महेश पंत, अर्जुन देव, दिनेश कुमार, कवि जोशी, गीता रावल, धीरज कुमार, इंदिरा जोशी, ईश्वर पांडे, भूपेश खेतवाल, किशन कठायत, कुंदन गोस्वामी आदि मौजूद थे।
गरुड: ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैजनाथ के पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों का रोजगार छिन गया है। वहीं भाजपा सरकार लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ डालते जा रही है। इस साल भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 47 बार बढ़ोतरी की। इस दौरान जिला महामंत्री बबलू नेगी, प्रकाश कोहली, रंजीत दास, भुवन पाठक, बसंत नेगी, जिला महासचिव युवा कांग्रेस कैलाश पवार, हरीश रावत, अशोकवर्धन, संजय कुमार, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र कबडोला, योगेश मौजूद थे। इधर कपकोट में कांग्रेस कमेटी ने नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इस अवसर पर गोविद बिष्ट, हरीश ऐठानी सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट में की अपील, अब पड़े जान के लाले
Next: जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजर्ग का शव

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.