Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून जिले के मालदेवता में आफत की बारिश, लोगों के घरों में भरा मलबा
  • देहरादून

देहरादून जिले के मालदेवता में आफत की बारिश, लोगों के घरों में भरा मलबा

RNS INDIA NEWS 10/06/2021
01- (44)

मौके पर पहुँचे काबिना मंत्री जोशी को नाराज ग्रामीणों ने जमकर खरीखोटी सुनाई

देहरादून। उत्तराखंड में प्री-मानसून बरसात ने जमकर तबाही मचाई है। गुरुवार तडक़े भारी बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली तो दूसरी ओर, भारी बारिश ने कई जगह तबाही मचाई है। देहरादून सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश के बाद मलबा आने से कई सडक़ें बंद हो गई हैं। चारधाम यात्रा रूट सहित नेशनल हाईवे भी बोल्डर और मलबा आने से जगह-जगह बंद हो गए हैं। देहरादून जिले के मालदेवता में भारी बारिश से तबाही मची है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से आए मलबे में दुकानें और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। तबाही की सूचना पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे।

राहत व बचाव कार्यों में देरी से नाराज ग्रामीणों ने काबिना मंत्री जोशी को जमकर खरीखोटी सुनाई। समय पर बचाव कार्य व बंद मार्ग को खोलने में देरी से नाराज मंत्री जोशी ने जेई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जोशी द्वारा ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। मालदेवता में नदी के उफान पर आने के बाद लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,पौड़ी आदि जिलों में बारिश के बाद मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। राहत की बात है कि अतिवृष्टि से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग व बुजुर्गों को घर पर ही लगेगा टीका, कराना होगा रजिस्ट्रेशन
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज आए 23 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.