Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारतीय टेस्ट लाइन-अप के लिए नंबर एक गेंदबाज हैं मोहम्मद शमी : आगरकर
  • खेल

भारतीय टेस्ट लाइन-अप के लिए नंबर एक गेंदबाज हैं मोहम्मद शमी : आगरकर

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने कहा है कि इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारत के पास विश्व का बेस्ट अटैक मौजूद है और उनके मुताबिक मोहम्मद शमी भारतीय टेस्ट लाइन-अप के लिए नंबर एक गेंदबाज हैं।
आगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम गेम प्लान पर डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाजों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, हम अभी भी नहीं जानते कि वहांं क्या स्थितियां होने की संभावना है, लेकिन हम मानते हैं कि इंग्लैंड में ड्यूक गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को हमेशा मदद मिलेगी। आप कल्पना नहीं कर सकते कि जून के मध्य में पिच कितनी ज्यादा सूखी होगी। ऐसे में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी और भारत के पास दुनिया का बेस्ट अटैक मौजूद है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में यही भारत की ताकत रही है। बुमराह हो या शमी मेरे लिए दोनों भारत के टेस्ट लाइन-अप के नंबर एक गेंदबाज हैं। ईशांत शर्मा ने अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन किया है, इसलिए यकीनन भारतीय टीम प्रबंधन इन्हीं तीनों के साथ जाएगा और अगर विकेट पर घांस है तो आप तेज गेंदबाज का एक चौथा विकल्प भी देख सकते हैं।
पूर्व तेज गेंदबाज ने डब्ल्यूटीसी और फाइनल जीतने के महत्व बारे में कहा,  यह एक बड़ी बात है। हर कोई किसी भी तरह के लैंडमार्क पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति को याद करता है और यही इसे खास बनाता है। भारत ने कड़ी मेहनत के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल में नाम पक्का किया, हालांकि भारतीय टीम को अभी काम पूरा करना है। दोनों टीमें इसके लिए तैयार होंगी और दोनों टीमें इसका हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 7 जून
Next: टी-20 विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए कतार में ओमान

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.