Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने लगाए सरकार पर आरोप
  • देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने लगाए सरकार पर आरोप

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

जौनसार में मास्क, सेनेटाइजर और आक्सीजन कंसंट्रेटर बांटे

विकासनगर। कोरोना से बचाव में जुटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को चकराता, त्यूणी, साहिया और कालसी में लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और आक्सीजन कंसंट्रेटर बांटे। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। शनिवार सुबह चकराता में सामग्री वितरण करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों से मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में प्रदेश और केन्द्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोग बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहे हैं। लेकिन, इस संकट की घड़ी में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जरूरतमंदों के साथ खड़ा है। लोगों तक हर संभव मदद पहूंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने मौजूद लोगों से इस संकट की घड़ी में किसी भी प्रकार की सहायता और जरूरत के लिए तत्काल संपर्क करने की बात भी कही। इसके बाद उन्होंने त्यूणी, कालसी और साहिया में भी लोगों को कोविड सुरक्षा सामग्री बांटी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर, युवा नेता अभिषेक सिंह, शहर अध्यक्ष सुनील जैन, पंकज जैन, नैन सिंह राणा, कमल रावत, केशर चौहान, दर्शन बिष्ट, नरेन्द्र राणा, आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।
साहिया में सुनी लोगों की समस्याएं: शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने जगह जगह मास्क और सेनेटाइजर वितरण के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने हरिपुर, कोरूबा, लोखंडी, कोटी, सावड़ा आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना काल में लोगों की मदद के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील भी की। इस मौके पर अनीता निराला, अमन कौर, श्यामदत्त वर्मा, सरदार सिंह, गोपाल तोमर, रविंद्र पाल, रीना चौहान, भगत सिंह, राजेन्द्र सिंह, शेर सिंह भाटी, रितिका, सुभाष भाटी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर में सागौन की अवैध लकड़ी बरामद
Next: प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को किया संबोधित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.