Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
  • हरिद्वार

ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। बहादराबाद पैठ बाजार में महिला द्वारा की गई आत्महत्या में मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की ससुराल पक्ष ने हत्या कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीती 2 मई की शाम सुमन नेगी का शव बहादराबाद पैठ बाजार स्थित किराए के मकान में लटका हुआ था। तीन वर्षीय बच्ची कमरे में खेल रही थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर शिकायकर्ता भी बहादराबाद मौके पर पहुंची। उस वक्त वहां दामाद समेत पूरा परिवार मौजूद था। जब उनसे घटना का कारण पूछा तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को मारने की बात कही और उनको भी जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी सुमन की शादी 17 जनवरी 2017 को हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार सुनील पुत्र ख्याल सिंह नेगी निवासी न्यू कालोनी धनौरी के साथ बडी धूमधाम से हुई थी। शादी में स्त्री धन के रूप में हैसियत से बढकर ससुराल पक्ष को दान-दहेज कन्यादान के रुप में दिया था। शादी के कुछ समय बाद मृतका सुमन नेगी ने एक लडकी को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसकी बेटी को ताने देने लगे व उसके साथ मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि बेटी के साथ अवमानवीय व्यवहार होने के बाद भी समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया गया। जिससे उसकी बेटी मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। एक वर्ष पहले सुनील बेटी के साथ बहादराबाद पीठ बाजार में एक किराये के मकान में रहने लगा। आरोप लगाया कि कई बार उसकी बेटी ने फोन पर बताया कि उसके ससुराल पक्ष ने उसके सारे गहने छीन लिए हैं और उसे जान से मार देने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मृतका की मां ममता पत्नी सतेन्द्र सिंह निवासी जगतपुरी एक्सटेंशन, नन्द नगरी, उत्तर पूर्वी दिल्ली की शिकायत पर बेटी की सास, सुनील नेगी पति, गोविन्द सिंह नेगी व अमर सिंह जेठ, पिकी व सारिका जेठानी, साधना ननद और विनोद सिंह नेगी ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारी समितियों में नहीं खाद उपलब्ध, बाहर से महंगा खाद उठाने को किसान मजबूर
Next: ट्रस्ट की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.