Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रस्ट की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ट्रस्ट की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर स्थित शिवधाम ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसमें मुख्य आरोपी समेत कई अन्य फरार हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्राचीन अवधूत मंडल निवासी विपुल कुमार की ओर से 18 दिसंबर वर्ष 2020 को शिकायत देकर बताया था कि श्री स्वामी शिवरामदास ट्रस्ट की शिव धाम श्रवणनाथ नगर स्थित संपत्ति को हड़पने की साजिश की जा रही है। जिसमें रोहताश पुत्र स्व. आशाराम निवासी शिवधाम ट्रस्ट श्रवणनाथ नगर, गुलशन राम नारंग पुत्र हीरा लाल नारंग निवासी शक्ति ग्रीन रोड रोहतक हरियाणा के साथ रामदेव शिष्य स्व. हरिदेव, हंसराज पुनयानी उर्फ हंसदेव शिष्य जयदेव, सतपाल सुनेजा पुत्र स्व. गुरुदयाल सुनेजा, सोमनाथ नारंग पुत्र मुकन्द लाल नारंग मनोहर लाल खुराना पुत्र भगवानदास कंवलकृष्ण थरेजा आदि शामिल हैं। आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से ट्रस्ट के कागजात तैयार कर उन्हें असली कागाजात की तरह पेश कर ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने की कोशिश की। पुलिस ने इस साजिश में मुख्य आरोपियों का साथ देने मनोहर लाल खुराना पुत्र भगवान दास निवासी ए- 112 जनता कॉलोनी शिवाजी विहार ख्याला नई दिल्ली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि कई आरोपियों ने इसमें स्टे लिया हुआ है। मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
Next: हिमालय की आबोहवा बिगाड़ रहे तराई के उद्योग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.