Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पोस्ट कोविड चेस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ
  • हरिद्वार

पोस्ट कोविड चेस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

मशीन बताएगी कोविड ने फेफड़ों को कितना नुकसान पहुंचाया

रुडकी। दुर्गा चौक स्थित राज फिजियोथैरेपी रिसर्च सेंटर में पोस्ट कोविड चेस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया गया। सेंटर में जांच करने वाली मशीन फेफड़ों की क्षमता बताएगी उसी के अनुसार मरीज को फिजियोथैरेपी दी जाएगी। दुर्गा चौक स्थित क्लीनिक पर पोस्ट कोविड- सेंटर का उद्घाटन संयुक्त रूप से विधायक प्रदीप बत्रा व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने किया। विधायक बत्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए यह लाभदायक होगा। सीएमएस डॉ संजय कंसल ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को फिजियोथैरेपी अत्यंत आवश्यक है। फिजियोथैरेपी से फेफड़ों की मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कोविड-19 के बाद शारीरिक कमजोरी आ जाती है इस फिजियोथैरेपी के माध्यम से शारीरिक कमजोरी दूर होगी और मरीज पुन: सामान्य जीवन जीने के योग्य हो जाएगा। फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरके मौर्य ने कहा कि पोस्ट कोविड-19 की फिजियोथेरेपी हॉयर सेंटर में ही हो रही थी जिसका बहुत अच्छा परिणाम आ रहा है। कोविड-19 मरीजों की समस्या को देखते हुए हमने आज दुर्गा चौक स्थित राज फिजियोथैरेपी सेंटर में पोस्ट कोविड-19 फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया है। जिसका मरीजों को बहुत लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पार्षद राकेश गर्ग, देवेंद्र, आकाश, दीपक, शुभम, संजय सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों ने थाली बजा किया सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त
Next: बच्ची से दुष्कर्म में युवक पर रेप व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.