Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बच्ची से दुष्कर्म में युवक पर रेप व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

बच्ची से दुष्कर्म में युवक पर रेप व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

रुडकी। लक्सर कोतवाली के गांव में पड़ोस के घर से दूध लेने गई 10 साल की बच्ची को गांव का युवक अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे अपने घर के लिए गांव के ही एक पड़ोसी से रोज दूध खरीदकर लाते हैं। इसी 25 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी दस साल की बेटी दूध लाने के लिए पड़ोसी के घर जा रही थी। रास्ते में गांव का युवक मुकुल उर्फ चंचल पुत्र मदनलाल खड़ा था। उसने बच्ची के हाथ से दूध का खाली डिब्बा ले लिया और अपने घर की तरफ चल दिया। बच्ची भी डिब्बा वापस लेने को उसके घर तक चली गई। आरोप है कि घर में आरोपी चंचल ने बच्ची को पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बच्ची को घर भेज दिया। घर पहुंचने पर उसके कपड़ों पर लगा खून देख मां ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। मां ने उसके पिता को जानकारी दी। इसके बाद पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी मुकुल उर्फ चंचल के खिलाफ रेप व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके पश्चात उसे कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोस्ट कोविड चेस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ
Next: दुकान दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.