Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारियों ने थाली बजा किया सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त
  • हरिद्वार

व्यापारियों ने थाली बजा किया सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

कोरोना नियमों का पालन कराते हुए दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए : धर्मेन्द्र विश्नोई

हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई के संयोजन में व्यापारियों ने थाली बजाकर सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त किया। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कोरोना क्फ्र्यू में व्यापारियों को राहत नहीं दिए जाने के विरोध में पूर्व घोषणा के मुताबिक शहर के सभी व्यापार मण्डलों ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर एकत्र होकर थाली बजाकर विरोध जताया। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि एक माह से दुकाने कोरोना क्रफ्यू के चलते बंद हैं। व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। बार बार मांग करने के बावजूद सरकार व्यापारियों को कोई राहत नहीं दे रही है। कोरोना क्रफ्यू में सरकार को मध्य मार्ग अपनाते हुए व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। पाबंदियों के चलते दो वर्ष से व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। अनेकों खर्च व्यापारियों के सामने हैं। बैंकों की देनदारी, दुकानों का किराया, कर्मचारियों का वेतन, बिजली पानी के बिल, स्कूल फीस आदि चुकाने में व्यापारी असमर्थ हो चुके हैं। धर्मेन्द्र विश्नोई ने राज्य के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि कोविड नियमों का पालन कराते हुए व्यापारियों को दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी लगातार राहत पैकेज की मांग करते चले आ रहे हैं। सरकार को व्यापारियों की आर्थिक दशा देखते हुए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। महामंत्री राजीव चौहान ने कहा कि कोरोना के चलते व्यापारियों पर ही सबसे अधिक मार पड़ रही है। अनेकों प्रकार के टैक्स व्यापारी सरकार को देते हैं। इसके बावजूद सरकार व्यापारियों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दे रही है। सरकार को व्यापारियों के मन की बात समझनी चाहिए। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, अमित भट्ट ,जान मोहम्मद अंसारी, राजेश चौधरी, रामराज चौहान , वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी, सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष विकास वाली, अवधेश सिंह ,अनिल रावत, तनुज अग्रवाल ,संदीप शुक्ला, सचिव अजय अरोड़ा, मनदीप सिंह बग्गा, महेश चौहान, मीडिया प्रभारी अमित चांदना, अरुण शर्मा आदि सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेंदुआ पकड़ने को कर्नाटक खोला में वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Next: पोस्ट कोविड चेस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.