Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक बहुगुणा ने सितारगंज में शुरू किया ऑक्सीजन बैंक
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक बहुगुणा ने सितारगंज में शुरू किया ऑक्सीजन बैंक

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। विधायक सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों में भर्ती नहीं होना पड़ेगा। विधायक की ओर से गठित टीम ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मरीज के घर पर पहुंचायेगी। टीम में तैनात फार्मेसिस्ट घर पर ही ऑक्सीजन देगा। तीन डॉक्टरों की निगरानी टीम उपचार के लिए परामर्श देगी और मरीजों को ऑक्सीमीटर भी मुहैया करायेगी। विधायक सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से सामुदायिक अस्पताल सितारगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में 20 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर दिये हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ रहा है। कोरोना ग्रामीण अंचलों में भी लगातार फैल रहा है। इसको देखते हुए उन्होंने ऑक्सीजन बैंक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 और ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर खरीदे हैं। इनका बैंक बनाया है। सितारगंज क्षेत्र के गांव या नगर में किसी मरीज को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की जरूरत होने पर मरीज या तीमारदार 15 सदस्यों में किसी से भी सम्पर्क कर सकता है। आधार कार्ड व पॉजीटिव कोरोना रिपोर्ट भेजने पर टीम उसके घर में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व ऑक्सीमीटर भेजेगी। इसके लिए दो फार्मेसिस्ट भी तैनात किये हैं। जो मरीजों के घर पर ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन से मरीज को ऑक्सीजन देंगे। 15 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर सितारगंज में तथा पांच ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर शक्तिफार्म में रखे गये हैं। एक फार्मेसिस्ट सितारगंज तथा एक फार्मेसिस्ट शक्तिफार्म में तैनात किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम और नगर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों के लिए एन 95 मास्क वितरित कराए जा रहे है। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की तैयारियां पुख्ता: जिलाधिकारी अल्मोड़ा
Next: पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेतकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.