Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झबरेड़ा की जनता में विधायक कर्णवाल के प्रति भारी रोष, जमकर खरी-खोटी सुनाई
  • हरिद्वार

झबरेड़ा की जनता में विधायक कर्णवाल के प्रति भारी रोष, जमकर खरी-खोटी सुनाई

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
01- (42)

रुडक़ी। झबरेड़ा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर बुधवार को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल को ग्रामीणों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक से आने वाले विधानसभा चुनाव में गांव में घुसने नहीं देने तक की बात कही। वहीं, इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। भक्तोवाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मई को निरीक्षण के लिए पहुंचे गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद केंद्र में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं होने पर भडक़ गए थे। वहीं, उनके निर्देश के बाद स्वास्थ्य केंद्र व नगर पंचायत झबरेड़ा सामुदायिक केंद्र पर बुधवार को कैंप लगाकर ग्रामीणों की आरटीपीसीआर तथा रैपिड जांच शुरू की गई। साथ ही 18 से 44 वर्ष आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन भी लगाई जा रही है। बुधवार को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल पीएचसी पहुंचे। विधायक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने की खबर मिलते ही गांव के लोग स्वास्थ्य केंद्र पर इक_ा हो गए और विधायक को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद गांव में कोई भी कार्य नहीं किया गया है। कोरोना काल में भी गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। ना तो यहां पर कोई चिकित्सक और ना यहां पर रात को उपचार के लिए कोई व्यवस्था है। वहीं, नालों का निर्माण नहीं होने से सडक़ों पर गंदा पानी भरा पड़ा है। गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक को कहा कि लोग सिर्फ विधायक पद की गरिमा को सम्मान दे रहे हैं, लेकिन विधायक पद से हटने के बाद अगर देशराज कर्णवाल गांव में वोट मांगने घुसे तो उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक पर गंभीर आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के पास जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनने और उनका निदान करने का समय नहीं है। इसलिए झबरेड़ा विधानसभा की जनता में विधायक के प्रति भारी रोष पनप रहा है। उधर, विधायक देशराज कर्णवाल गुस्साए ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करते रहे लेकिन ग्रामीण उन पर उपेक्षा का आरोप लगाते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी
Next: एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 9 नये केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.